नगर के वार्ड नंबर उत्तर फटका शीतला माता मंदिर से ईदगाह तक नगर पंचायत की ओर से 3.50 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। चेयरमैन निर्मला सोनकर ने सोमवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बताया कि नगर पंचायत की ओर से वार्ड में जलनिकासी के लिए अंडरग्राउंड नाली, पेयजल, सीसीरोड और प्रकाश व्यवस्था का काम कराया जाएगा। निर्माण कार्य सीवर जल निकास योजना के तहत होगा। नईबाजार नगर में अधिकांश सड़कें जर्जर अवस्था में संकरी गलियों से लेकर चौड़ी सड़कों पर अक्सर बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या भी होती है। नगर पंचायत की नालियां काफी पुरानी हो गई हैं। जिससे ओवरफ्लो होता है। करीब 20-25 साल पहले बनी नालियां जर्जर होने के साथ पेयजल पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिससे कई बार लोगों ने गंदा पानी आने की शिकायत दर्ज कराई है। जिसको देखते हुए नगर पंचायत की ओर से नगर में अंडरग्राउंड नाली निर्माण के साथ-साथ पेजयल की समस्या का समाधान किया जाना है। इसके अलावा सीसीरोड व प्रकाश को लेकर प्रस्ताव बनाया गया है। जिसकी स्वीकृति के बाद चेयरमैन निर्मला सोनकर ने 3.50 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया। कहा कि वार्ड में कई स्थानों पर नालियों पर अतिक्रमण है। जिससे जल निकासी प्रभावित होती हैं। परियोजना से नई बाजार की सुंदरता बढ़ेगी और यह समस्याओं का समाधान भी होगा। मौके पर लालता सोनकर, सभासद रिंकू सोनकर, पीटर सोनकर, विशाल सोनकर, हसनैन, परमानंद मौर्य, सुरेश कुमार, शमसुद्दीन आदि रहे।