भदोही के कोतवाली क्षेत्र के घोसिया नगर के वार्ड नंबर नौ में बुधवार को निर्माणाधीन मकान का बारजा गिरने से मजदूर की मौत हो गई। वहीं, मकान मालिका का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मकान की तीसरी मंजिल पर बने पांच इंच की दिवार के सहारे खड़े होकर रस्सी से ड्रम खिंच रहे थे। घायल युवक का गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।