फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 08:37 PM IST

ज्ञानपुर जिले की तीनों तहसीलों में लेखपालों ने शनिवार को धरना दिया। संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर विरोध जताया। वेतन उच्चीकरण, पदोन्नति में अवसर, एसीपी विसंगति, भत्तो में वृद्धि, पद नाम में परिवर्तन, अंर्तमंडलीय स्थानांतरण, पेंशन विसंगति, लेखपाल पदों का सृजन समेत आठ सूत्री मांगो का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञानपुर तहसील परिसर में अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि बीते नौ साल से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता और पदनाम परिवर्तन प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक लागू नहीं किया गया है। प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीसी विसंगति दूर करने, मृतक आश्रितों को पुरानी पेंशन सुविधा बहाल करने और राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन की मांग उठाई। स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने, नियत यात्रा भत्ता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब तीन हजार लेखपाल अपने परिवारों से 500 से 1000 किलोमीटर दूर तैनात हैं और तनावपूर्ण स्थिति में कार्य करना पड़ रहा है। 23 अगस्त 2018 के शासनादेश के अनुसार अंतरमंडलीय स्थानांतरण के ऑनलाइन आवेदन परिषद द्वारा ले लिए गए, लेकिन अब तक स्थानांतरण सूची जारी नहीं की गई, जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों के स्थानांतरण पहले ही हो चुके हैं। जनसंख्या वृद्धि, शहरीकरण, भूमि के टुकड़ों में विक्रय वृद्धि के कारणों से बढ़ती भूमि विवादों को देखते हुए लेखपालों के पदों में वृद्धि, कार्यालय और राजस्व सहायक और राजस्व पुलिस चौकी की व्यवस्था करने की मांग की गई। इस मौके पर सर्वेश शुक्ला, कृष्ण चंद्र मौर्य, रजनीश बघेल, रिशुन यादव, अनुराग चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह, रूपा सिंह, बिंदु कुमारी आदि रहीं। भदोही तहसील में अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में लेखपालों ने विरोध जताया। इस मौके पर आनंद कश्यप, अनीश कुमार, प्रशांत कुमार, लवकुश त्रिपाठी, सुगमा, प्रीति केशरवानी, संतोष पटेल आदि रहे। औराई तहसील में अध्यक्ष कामेश्वर नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में लेखपालों ने विरोध जताया। इस मौके पर रामवृक्ष भारती, आनंद यादव, रामकुमार यादव, जितेंद्र कुमार पटेल, सुनील कुमार वर्मा, राजेश वर्मा, रीना सिंह आदि रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें