राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से जिले में ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, प्रतिभा विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। कार्यक्रम के जरिए खेल क्षेत्र में देश की प्रगति और भविष्य की संभावनाओं को लेकर युवाओं से संवाद भी किया जाएगा।