भदोही जिले के सुरियावां थानाक्षेत्र के अबरना गांव में सोमवार की रात मां के साथ सो रही पांच माह के मासूम को एक जंगली जानवर उठा ले गया। सुबह उसका शव बस्ती से कुछ दूर क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खबर मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।