ज्ञानपुर जिले में बुधवार को सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में केक काट कर धूम धाम से डॉक्टर्स डे मनाया गया। सुबह से ही सोशल मीडिया पर लोग डॉक्टर्स डे की शुभकामनाए दी। मरीज और डॉक्टरों का संबंध बहुत गहरा होता है। उन्हें धरती का भगवान कहा गया है। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल बुधवार दोपहर सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान अस्प्ताल के डॉक्टर्स, सिस्टर और अन्य स्टाप के साथ केके काटकर डॉक्टर्स डे मनाया। बताया कि हर डॉक्टर चाहता है कि उसका मरीज जल्दी स्वस्थ्य हो जाए, डॉक्टर कितना भी गुस्सा में रहे, वह मरीज से हमेशा प्यार से बातचती करते हैं। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही सीएमएस के दफ्तर में डॉक्टर्स डे मनाया गया। एक्सरे टेक्नीशियन राहुल विश्वास ने एक्सरे फिल्म पर डॉक्टर्स डे की उकेरी हुई फोटो सीएमएस को भेट की। मौके पर डॉ. सुशील शुक्ला, डॉ. विवेक पांडेय, जावेद अख्तर, तेजस्वी कुमार त्यागी, आशुतोष चौधरी, सीमा मैसी, प्रिया शुक्ला, कृष्णा यादव आदि रहे।