काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय रोवर्स रेंजर्स जनपदीय समागम की चैंपियन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय की टीम बनी। दोनों वर्ग में चैंपियन रही टीम को मुख्यअतिथि एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सम्मानित किया। वहीं अलग-अलग वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले रोवर्स-रेंजर्स को प्रमाण पत्र व शील्ड दिया गया। एसपी ने कहा कि सफलता के लिए टीम भावना का होना बहुत आवश्यक है। विद्यालयों में संचालित रोवर्स-रेंजर्स और एनसीसी के प्रशिक्षण और उनकी विभिन्न गतिविधियां छात्र-छात्राओं में टीम भावना को बढ़ाने में बहुत मददगार होती है। इसके पहले स्काउट गाइड के जनपदीय अधिकारी चन्द्रेश राय के नेतृत्व में मेजबान काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई के रोवर्स और रेंजर्स के सभी पांच टीमों ने राष्ट्रीय व सामाजिक सरोकारों के विभिन्न विषयों पर मनमोहन झांकियां प्रदर्शित की। एसपी ने तीनों महाविद्यालयों के रोवर्स-रेंजर्स टीमों की ओर से बनाए गए टेंट व पुल का निरीक्षण भी किया। प्राचार्य प्रो. रमेश चन्द्र यादव समेत डॉ. ऋचा व डॉ. महेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन डॉ. विष्णुकान्त त्रिपाठी ने किया। मौके पर प्रो.घनश्याम मिश्र, प्रो.कामिनी वर्मा, डॉ. रोशन प्रसाद, डॉ.उष्मा यादव, डॉ. अभिमन्यु यादव, डॉ. अतिशयेन्द्र कौशल, डॉ. जय प्रकाश शर्मा आदि रहे।