गोपीगंज कोतवाली के गोपपुर में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के दक्षिणी लेन पर बुधवार को कंटेनर और आयशर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों वाहन चालकों के साथ एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने एनएचएआई के एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां आयशर पर सवार विक्की (32) निवासी बढ़ेगाव, शामली की मौत हो गई।