फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का फाटक चार घंटे बंद होने से राहगीरों को हुई परेशानी;video

वाराणसी- प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के फाटक संख्या 51बी के पास रेल ट्रैक को ऊंचा करने का काम मशीन और मजदूरों के साथ किया गया, जिसके कारण रेलवे का फाटक दोपहर 12 बजे बंद कर दिया गया। जिसके कारण लोगों को बदले रास्ते से निकलना पड़ा। कुछ लोग जंघई जरौना मार्ग से तो कुछ जंघई असवां-करौर के रास्ते निकले जिसके कारण लोगो को परेशान होना पड़ा। कुछ लोग निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर भी चले गए, लेकिन फ्लाईओवर बंद होने के कारण लोगो को लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि रेलवे को पहले ही सोसलमिडिया या समाचारपत्र के माध्यम से लोगों को सूचना देना चाहिए था, लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण लोग परेशान रहे। फाटक खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह का कहना है कि फाटक के पास ट्रैक को ऊंचा करने का काम किया जा रहा था, जिसके कारण फाटक बंद करना पड़ा। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले ही दे दी गई थी। दोपहर 12 से साढे़ चार बजे तक फाटक बंद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें