नगर के राष्ट्रीय मार्ग चौराहा पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आर्थिक प्रकल्प स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्वदेशी संकल्प यात्रा पहुंची। जिसका जोरदार स्वागत किया गया। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव के नेतृत्व में संकल्प यात्रा लखनऊ से शुरु होकर गोपीगंज पहुंची। सह संपर्क प्रमुख मनोज कुमार सिंह के आवास सोनखरी पहुंची, जहां उपस्थित लोगों ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लिया। फूल बाग तक स्वदेशी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें आमजन को स्वदेशी उत्पाद अपनाने, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। मौके पर डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, कृपा शंकर सिंह, अजय आनंद, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रिचा सिंह, रूपाली जायसवाल, ज्योति मिश्रा, सपना मौर्या आदि रहे।