फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक के 300 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

प्रगति चंद Updated Sat, 17 Jan 2026 04:53 PM IST

भदोही जिले के औराई ब्लॉक के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालानगर में शनिवार को ओबीटी कंपनी की ओर से कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व योजना के तहत बच्चों को कॉपी-किताब व शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। जिलाधिकारी शैलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की ओर से 300 स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। दोनों अधिकारियों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि हर किसी को अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। स्कूलों के परिवेश में सुधार को लेकर कई कार्य हो रहे हैं। एसपी ने कहा कि हर व्यक्ति को एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने बच्चों अपने-अपने घरों में वृक्ष लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। ओबीटी निदेशक आईबी सिंह ने कहा कि कंपनी सामाजिक सरोकार से जुड़े हर क्षेत्र में समय समय पर योगदान करती है। मौके पर विनोद पांडेय, यशवंत सिंह, विकास श्रीवास्तव, विपिन सिंह, रजत सिंह, विशाल श्रीवास्तव, हिरामणी यादव आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें