संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को औराई तहसील पहुंचे मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और आईजी आरपी सिंह ने लोगों की फरियाद सुनी। राजस्व के लंबित मामलों को लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। एसडीएम समेत अन्य राजस्व अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तय समय में निस्तारण का निर्देश दिया। तीनों तहसीलों में आए कुल 127 प्रार्थना पत्रों में 18 का निस्तारण किया गया जबकि शेष के लिए टीम गठित की गई।