हर्रैया थानाक्षेत्र के बिजरा निवासी 22 वर्षीय युवक के जहर खाकर जान देने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियो बनाते हुए उसने गेहूं में रखने वाली दवा की गोलियां निगल लिया था। जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि मृतक राज के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी खुशी व ससुर राजकुमार के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।