सल्टौआ ब्लॉक के शिवपुर गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने प्रधान की अगुवाई में प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की। तीन किलोमीटर लम्बी इस सड़क लोक निर्माण विभाग ने 2004 में बनाया था। इस सड़क से सुकरौली,अर्जुनबीरो सहित लगभग चार हजार की आबादी का आना जाना है।