दीपावली से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जिलेबीगंज बाजार और मुसहा बाजार में चार ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी कर टीम ने करीब 776 किलोग्राम अवैध विस्फोटक/पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन फरार बताए जा रहे हैं।