यातायात माह नवंबर 2024 समापन समारोह का आयोजन यातायात कार्यालय बड़ेवन पर शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण भारद्वाज और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी रहे। इस दौरान दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने के कारण घायल हुए/मृतक व्यक्ति के परिजनों को आईजी ने जागरूकता स्वरूप हेलमेट प्रदान किया गया।