राजस्व न्यायालयों में प्राइवेट मुंशियों की मनमानी के खिलाफ सोमवार से शुरू हुआ जनपद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में प्रदर्शन भी किया। इससे पहले अधिवक्ता भैरो दत्त के आग्रह पर जनपद बार एसोसिएशन के मीटिंग हाल में साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें शिकायत आयी कि एसडीएम सदर न्यायालय, नायब तहसीलदार साउंघाट, नगर और के यहां दस-दस प्राइवेट मुंशी काम कर रहे हैं। नायब तहसीलदार नगर के पेशकार ने भैरोदत्त एडवोकेट के साथ अभद्रता की। उप निबन्धान कार्यालय में भी प्राइवेट मुंशी काम करते हैं तथा कागजात में हेरी फेरी करते हैं। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सबूत गायब कर देते हैं और फाइल छिपा देते हैं। अधिवक्ताओं से मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इसलिए साधारण सभा कार्य विरोध का प्रस्ताव पारित करती है।