पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बरेली बारिश का दौर जारी है। रविवार को तड़के चार बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो दोपहर एक बजे तक होती रही। इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस तथा गर्मी से राहत मिली। हालांकि शहर की सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।