बरेली की नवाबगंज तहसील में जमीन की फर्द निकलवाने पहुंचे एक चौकीदार पर होमगार्ड ने अभ्रद टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर तहसील गेट पर तैनात होमगार्ड और चौकीदार में कहासुनी हो गई। हंगामा होता देख दूसरा होमगार्ड भी मौके पर पहुंच गया। बाद में दोनों होमगार्ड ने चौकीदार को जमीन पर पटक कर लात-घूसों और रायफल की बट से पीटा। तहसील परिसर में मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चौकीदार ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ थाना नवाबगंज पुलिस समेत मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।