फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मवीर के प्यार में फरहाना बन गईं पल्लवी, धर्म बदलकर रचाई शादी

मुकेश कुमार Updated Wed, 15 May 2024 01:04 PM IST

बरेली के शाही क्षेत्र के निवासी धर्मवीर के प्यार की खातिर रामपुर जिले की फरहाना अब पल्लवी बन गईं। उन्होंने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में सात फेरे लिए और हिंदू धर्म में आस्था जताई। रामपुर के मिलक थाने के गांव करपिया निवासी फरहाना उर्फ पल्लवी ने बताया कि वह परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर काम करती थीं। वहीं बरेली के शाही थाने के विक्रमपुर कुल्छा निवासी धर्मवीर भी परिवार के साथ रहकर काम करते थे। दोनों करीब पांच साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने कुछ समय पहले साथ शादी का फैसला कर लिया। फिर किसी से जानकारी करके बरेली पहुंचे। मंगलवार रात आचार्य केके शंखधार ने इनके प्रमाणपत्रों को देखकर विधिविधान से इनका विवाह करा दिया। इससे पहले फरहाना का शुद्धि संस्कार किया गया। उसका नाम पल्लवी रखा गया। पल्लवी का कहना था हिंदू धर्म में उसकी पहले से आस्था थी। यहां तीन तलाक व हलाला जैसा डर नहीं है बल्कि नारी को शक्ति के रूप में सम्मान दिया जाता है। वह शादी करके खुश हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें