फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में 35 बच्चों को टूर पर ले जा रही स्कूल बस ट्रैक्टर से टकराई, सभी सुरक्षित

मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Dec 2025 09:53 PM IST

बरेली के हाफिजगंज क्षेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूली बस की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बस का पीछा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठे स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल के बच्चों को दूसरे वाहन से भिजवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि भुता के स्वामी विवेकानन्द स्कूल की बस बुधवार को सुबह करीब 10 बजे 35 बच्चों को टूर पर ननकता लेकर जा रही थी। हाफिजगंज के नरहरपुर चौरहा के पास सामने से ट्रैक्टर बस की टक्कर लग गई, जिससे बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे के बाद किसी ने शिकायत नहीं दी। दोनों वाहन स्वामियों ने आपस में समझौता कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें