फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दरिंदगी की शिकार नर्स ने तोड़ा दम, आरोपी डॉक्टर भेजा गया जेल

मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 01:00 PM IST

बरेली में अस्पताल संचालक डॉक्टर की दरिंदगी की शिकार हुई बदायूं की युवती ने इलाज के दौरान रविवार सुबह दम तोड़ दिया। प्रेम प्रसंग में फंसाने और शादी की जिद पर युवती की हत्या की कोशिश करने के आरोपी अस्पताल संचालक डॉ. श्रीपाल को शनिवार शाम कोर्ट ने जेल भेज दिया है। अब उसके खिलाफ दर्ज मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पवन विहार कॉलोनी निवासी डॉ. श्रीपाल बीसलपुर चौराहे पर अनंतरूप अस्पताल का संचालक है। तीन दिन पहले जब बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने उसे पकड़ा तो आरोपी ने हार्टअटैक का बहाना बनाया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से शनिवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें