फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला, नेपाल भागने की फिराक में थे बरेली में पकड़े गए दोनों बदमाश

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Sat, 20 Sep 2025 12:47 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े चार बदमाशों की शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। दो बदमाशों को बरेली स्थित शाही थाना क्षेत्र में दुनका-बिहारीपुर रोड स्थित किच्छा नदी पुल के पास पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने घेर लिया। इनमें राजस्थान निवासी रामनिवास के दाएं पैर में गोली लगी है, उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि फायरिंग करने व साजिश रचने वाले सभी आरोपी पकड़ में आ गए हैं। मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश नेपाल भागने की फिराक में थे। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें