बरेली के सेमीखेड़ा स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य और जिलाधिकारी अविनाश सिंह की उपस्थिति में हवन-पूजन कर विधिविधान के साथ किया गया। सांसद, एमएलसी व जिलाधिकारी ने इस अवसर पर फीता काटा, नारियल फोड़ा। चीनी मिल परिसर पर स्थापित मंदिर में पूजा-अर्चना की। बैलों को गुड़ खिलाया और ईश्वर से सकुशलता की कामना करते हुए पेराई सत्र का आरंभ किया।