फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह: बरेली में वैवाहिक बंधन में बंधे 922 जोड़, नौ स्थानों पर हुए आयोजन

बरेली जिले में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 922 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। यह आयोजन जिले के नौ स्थानों पर हुआ। बरेली कॉलेज मैदान में सबसे बड़ा समारोह हुआ, जहां 452 जोड़ों की शादी कराई गई। मीरगंज के श्रीराम बरात घर में 111 दंपती परिणय सूत्र में बंधे। फरीदपुर के आश्रम सत्संग भवन में 97 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। भुता ब्लॉक परिसर में 95 दंपती ने नई जिंदगी की शुरुआत की। अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उपहार भी भेंट किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें