बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने लोगों को पहले आगाह करते दिखे और एकजुट रहने की अपील की। बाद में कहते हैं कि मुझसे कोई गुनाह हुआ है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं, अल्लाह मेरी तौबा कुबूल फरमाए। मौलाना ने कहा कि मुझे मेरे लोगों ने देवबंदी करार दे दिया, मगर तुम लोग बेईमानी की जिंदगी जीने को मजबूर हो। जन गण मन करने वाले, योग और सूर्य नमस्कार करने वाले लोग हो। शरीयत के खिलाफ काम करते हो। तुम पर कुफ्र (शरीयत के खिलाफ) लागू नहीं होता। क्या सब कुफ्र का ठेका मेरे ऊपर है। जानकारी करने पर उनके कार्यालय से पता चला कि यह वीडियो करीब दो सप्ताह पुराना है। मौलाना तौकीर रजा खां का कहना है कि 15-20 दिन पुराना वीडियो है। अब इस पर मैं क्या बयान दूं। यह उस वक्त की ही बात है। सबकुछ कहा हुआ तो वीडियो में है।