बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑन डिमांड तमंचा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पांच तमंचे बरामद हुए हैं। आरोपियों ने अपना नाम गांव किला चंदन नगर रामपुर रोड किला निवासी आकाश और करण बताया। गिरोह का सरगना अमन है, जो फरार है। पकड़े गए आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड का खर्च और शौक पूरा करने के लिए अवैध हथियारों का धंधा करते थे। आरोपियों ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अवैध असलहों की मांग बढ़ जाती है। इसलिए ऑन डिमांड तमंचे बनाते थे।