फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में फर्जी आधार कार्ड बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत दो गिरफ्तार

मुकेश कुमार Updated Fri, 30 May 2025 06:58 PM IST

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पचदौरा दोहरिया में अजहरी जनसेवा केंद्र एवं आधार कार्ड केंद्र पर शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से केंद्र संचालक मोहम्मद फहीम उर्फ गुड्डू पुत्र भिंडू खां व उसके सहयोगी जियाउल मुस्तफा को फर्जी प्रमाणपत्र बनाते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से बड़ी संख्या फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी फर्जी दस्तावेज बनाने का काम करते थे। इससे ये लोग हर महीने लाखों रुपये कमाते थे। जियाउल मुस्तफा ने इंटर के बाद नीट की तैयारी की थी। पिछले छह महीने से वह जनसेवा केंद्र चला रहा था, जबकि मोहम्मद फहीम हाईस्कूल पास है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें