शहीदों के सरताज सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का पावन शहीदी पर्व शुक्रवार को बरेली के कोहाड़ापीर गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा में मनाया गया। इस सिलसिले में मुख्य दीवान सजाया गया। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने गुरु साहिब का इतिहास बताया। सहारनपुर से आए रागी जत्था गुरमीत सिंह सहारनपुरी ने तेरा किया मीठा लागे... शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस मौके पर गुरुद्वारा में लंगर का भी आयोजन किया गया।