फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग

मुकेश कुमार Updated Thu, 15 May 2025 07:20 PM IST

बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उनके द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कलक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क पर कांग्रेसजनों ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। मंत्री को तुरंत ही बर्खास्त किए जाने की मांग उठाई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि मंत्री ने देश, भारतीय नारी का और सेना का अपमान किया, जिसको देशवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे मंत्री को तुरंत ही बर्खास्त किया जाना चाहिए। मंत्री पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी महिलाओं का अपमान ना कर सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें