बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर प्रमोद उर्फ पकौड़ी को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका साथी कालीचरन भी पकड़ा गया है। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्र ने बताया कि मुठभेड़ में सिपाही आकाश घायल हुए हैं। बदमाशों से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।