फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में पुलिस ने छापा मारकर दो तस्करों को किया गिरफ्तार, चार किलो स्मैक बरामद

मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 04:26 PM IST

बरेली में स्मैक तस्करी के लिए चर्चित फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में एक बार फिर स्मैक की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है। मोहल्ला सराय में दबिश के दौरान घर में अफीम से स्मैक बना रहे नदीम और मोहसिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चार किलो स्मैक, 14 किलो कट व पावर पाउडर बरामद किया गया। घर में अफीम से स्मैक बनाने का धंधा किया जा रहा था। इलेक्ट्रानिक तराजू भी मौके से बरामद हुआ। फतेहगंज पश्चिमी में पकड़े गए दोनों तस्कर भाई चर्चित स्मैक तस्कर शराफत के गुर्गे हैं। ये झारखंड से सस्ती अफीम लाकर यहां केमिकल से स्मैक बनाते थे और दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों को सप्लाई करते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें