फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले, राम मंदिर को लेकर मुसलमानों को भड़काने में लगे हैं कुछ मुस्लिम नेता

मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 04:58 PM IST

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। इस मामले को लेकर मुस्लिम नेता और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड मुसलमानों को डराने और दहशत फैलाने में लगा हुआ है। समाजवादी पार्टी के नेता भी मुसलमानों को भड़काने और उकसाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को घबराने व परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत सूफी-संतों का देश है। इस देश में सदियों से सभी संप्रदाय के लोग मिल जुलकर रहते आए हैं। मौलाना ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्राओं से कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है। असामाजिक तत्व मुसीबत बन सकते हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि अमन शांति कायम रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें