बरेली में कचहरी के बाहर शुक्रवार को एक वकील पर फायरिंग कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तमंचे से गोली चलाई थी, जो दीवार में जा लगी। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने चार आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि कचहरी से 300 मीटर दूरी पर सड़क के किनारे वकील का चैंबर है। जांच में पता चला कि वकील से मिलने चार युवक आए थे। उनका पहले से अधिवक्ता के पुत्र से विवाद था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।