ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने प्रयागराज महाकुंभ मेले को लेकर सौहार्द का संदेश दिया है। उन्होंने प्रयागराज के मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि जिन मुस्लिम मोहल्लों और गांवों से श्रद्धालु गुजरे उन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करें ताकि सद्भाव और प्रेम का पैगाम जाएं। क्योंकि इस्लाम रवादारी और भाईचारे का मजहब है। पैगंबर-ए-इस्लाम ने प्यार और मोहब्बत की शिक्षा दी है। मौलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं। उन्होंने महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के रहने और खानपान की शानदार व्यवस्था कराई है।