फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बार चुनाव: उपाध्यक्ष पद पर जीते हुलासीराम गंगवार, रजत मोहन बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष

मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 05:23 PM IST

बरेली बार एसोसिएशन के द्विवर्षीय चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान के बाद मंगलवार को सुबह से कचहरी परिसर में मतगणना शुरू हुई। शाम पांच बजे तक उपाध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष समेत कई पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। अधिवक्ता हुलासीराम गंगवार उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अमित कुमार को हराया। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजत मोहन ने नसीम सैफी को हराया। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर सौरव अग्निहोत्री ने जीत दर्ज की है। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर अधिवक्ता शांतु मिश्रा ने रीना को हराया। जीत के बाद अधिवक्ताओं अपनी प्राथमिकताएं बताईं। सचिव और अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम देर शाम आ सकेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें