बरेली जिले में एसआईआर अभियान के बाद पहली ड्राफ्ट सूची जारी कर दी गई है। इसमें कुल 26.91 लाख मतदाताओं के नाम हैं। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि एसआईआर के दौरान 716509 मतदाता एएसडी के रूप में चिह्नित किए गए हैं। 220290 ऐसे नाम हैं, जो मैप नहीं हुए हैं। इनको नोटिस जारी किया जाएगा।