बरेली में सराफा व्यापारी श्रीकांत पाटिल की हत्या के बाद व्यापारियों के विरोध को देखते हुए आंवला थाने के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर को एसएसपी ने गुरुवार रात हटा दिया। उन्हें मीरगंज इंस्पेक्टर बनाया गया है। मीरगंज इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह अब आंवला कोतवाल की जिम्मेदारी देखेंगे। एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा से आंवला इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच कराई थी। प्रारंभिक तौर पर स्थानीय स्तर की खींचतान सामने आई। तब एसएसपी ने सिद्धार्थ को वहां से हटाकर मीरगंज कोतवाल बना दिया, जबकि लंबे समय से मीरगंज कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह को आंवला कोतवाल बनाया।