फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाराबंकी: घर के अंदर खून से लथपथ मिला महिला का शव

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के महादेवा में रविवार को घर के अंदर महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस के अनुसार महादेवा निवासी समई गौतम की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में उसकी अविवाहित पुत्री मंजू गौतम (42) अकेली रहती थी। रविवार को उसका शव घर के अंदर कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। महिला की बहन वंदना ने सबसे पहले घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की मौत करीब 24 घंटे पहले होने की आशंका है। सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। सभी पहलुओं पर जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें