फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: एक साथ तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, विमलेश की तय थी शादी

विमलेश कक्षा 11 का छात्र था। फरवरी 2027 में उसकी शादी तय थी। पढ़ाई के साथ वह मजदूरी भी करता था। दो भाइयों में छोटा विमलेश परिवार का सहारा बनने की कोशिश कर रहा था। उसके पिता रमाकांत भी मजदूरी करते हैं। घटना के बाद देर रात तक गांव के लोग जागते रहे और परिजन रोते बिलखते लगते रहे। दूसरे मृतक अनिल का मुख्य पेशा खेतिहर मजदूरी था। वह भी दो भाइयों में छोटा था। वहीं, अनूप दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता दान बहादुर छोटी जोत के किसान हैं। दान बहादुर ने बताया कि सभी लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन हादसे ने परिवारों की खुशियां छीन लीं। सफारी पर लगा था भाजपा का झंडा, पुलिस के पहुंचने से पहले हटाया रात करीब 12:00 बजे पपोस्टमार्टम हाउस में मिले ग्रामीण और परिजनों ने बताया कि हादसे में शामिल सफारी पर भाजपा का झंडा लगा था। बताया गया कि पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने के समय तक झंडा हटा दिया गया था। पुलिस ने सफारी में सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें लखनऊ निवासी श्याम सिंह भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, देर रात तक पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के नामों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं कर रही थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल गया प्रसाद के दोनों हाथ-पैर टूट गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि युवक हेलमेट लेकर घर से गए थे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हेलमेट टूट गए और वहीं पर बिखर गए

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें