फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षात्मक गांवों में प्राथमिकता के साथ लागू हो योजनाएं, नोडल अधिकारियों ने देखी विकास कार्यों की हकीकत

विकास खंडों में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। यह बात शासन से नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव भूतत्व व खनिकर्म अरुण कुमार व विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग शेषनाथ और मेडिकल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक उज्ज्वल कुमार ने संयुक्त रूप से सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक में कही। उधर, उन्होंने एक-एक आकांक्षात्मक गांवों का भौतिक सत्यापन कर अधिकारियों शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं व विकास कार्यों को अंजाम देने को कहा। विशेष सचिव अरुण कुमार ने बबेरू ब्लाक के आकांक्षात्मक अहार, बड़ागांव, हरदौली और सिमौनी गांव का निरीक्षण कर जल जीवन मिशन की पाइप पेयजल योजना को देखा। कहा कि सभी को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें