शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरसिया पेट्रोल पंप पर ड्रम में डीजल भराने के नाम पर डीसीएम मालिक से बाइक सवार ने साढ़े 24 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर दी। डीसीएम मालिक को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। हेलमेट लगाए आरोपी का फुटेज मिला है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी नोखेलाल ने बताया कि उनके पास डीसीएम है। बुधवार को गांव में अपाचे बाइक सवार युवक सफेद शर्ट पहने पहुंचा। बताया कि वह दरदा में पाइप लाइन बिछाने का ठेका लिए है।