मुकदमे की रंजिश के चलते आरोपियों ने महिला को परिवार के साथ पीट दिया। महिला ने बताया कि वह परिजनों के कारण अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर है। उसने पुलिस अधीक्षक ने न्याय की गुहार लगाई है। कमासिन थाना क्षेत्र के बोधन का डेरा राघौपुर गांव निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि घर के बगल में भैंस बांधने को लेकर पड़ोसी फते व धरम आदि ने नौ जुलाई को उसके साथ मारपीट की थी। जिस पर उसने कमासिन थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।