फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क सुरक्षा का लिया संकल्प, सुरक्षित हो हर एक पल, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

बलरामपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। बाइक रैली निकालकर लोगों को सुरक्षित यात्रा करने के लिए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीडीओ हिमांशु गुप्त व एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप केला ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। एसपी ने कहा कि परिवहन विभाग की तरफ से 15 दिनों तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा करने के लिए यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। कहा कि 80 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं नियमों के उल्लंघन के कारण होती है। यदि चार पहिया वाहन चालक सीटबेल्ट व बाइक सवार हेलमेट लगाकर यात्रा करें तो सड़क दुर्घटना में जनहानि को कम किया जा सकता है। सीडीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए विभाग के साथ खुद भी जागरूक होना पड़ेगा। निर्धारित रफ्तार में गाड़ी चलाएं, नशे की हालत में वाहन कदापि न चलाएं। जरा सी सावधानी न बरतने से अक्सर बड़ी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो जाती है। यदि हम यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटना के प्रतिशत को कम किया जा सकता है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। बाइक रैली एआरटीओ कार्यालय से निकलकर उतरौला मार्ग, भगवतीगंज चौराहा, वीर विनय चौराहा, बड़ा परेड ग्राउंड होते हुए पुन: कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर एआरटीओ बृजेश, जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु, बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव, एआरएम गोपीनाथ दीक्षित, प्रशांत कुमार, मदन चंद्र व सीओ अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें