बलरामपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार ने शनिवार को उतरौला तहसील के दारीचौरा गांव में क्रॉप कटिंग कराई। तौल कराने पर एक बिस्वा जमीन में 18.5 किलोग्राम धान निकला है। डीएम पवन अग्रवाल के निर्देश पर इसी तरह से जिले के 41 अधिकारियों ने धान की दो-दो गांवों में क्रॉप कटिंग कराई है। क्रॉप कटिंग से जिले में धान की पैदावार का पता लगाया जा सकेगा। सीडीओ, डीडीओ, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी समेत तीनों तहसीलों के एसडीएम व सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ ने क्रॉप कटिंग कराई है, जिसका आंकलन कराया जा रहा है।