फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में अक्षय नवमी पर सप्तकोसी परिक्रमा की तैयारियां लगभग पूरी

छोटी काशी के रूप में मशहूर बलरामपुर में अक्षय नवमी पर 10 नवंबर को सप्तकोसी परिक्रमा का आयोजन होगा। 10 नवंबर को अक्षय नवमी पर झारखंडी मंदिर में पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर नगर की सप्तकोसी परिक्रमा का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद परिक्रमा जुलूस बिजलीपुर स्थित मां बिजलेश्वरी देवी मंदिर पहुंचेगी। यहां भक्त पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद परिक्रमा जुलूस रानी तालाब मंदिर, तुलसीदास पोखरा व नहर बालागंज होते हुए झारखंडेश्वर महादेव मंदिर धर्मपुर पहुंचेगा। यहां पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद परिक्रमा जुलूस गोशाला भगवतीगंज से संतोषी माता मंदिर होकर बलरामपुर राज महल नीलबाग पैलेस पहुंचेगा। यहां स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। राज परिवार की तरफ से परिक्रमा जुलूस में शामिल सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहां से निकलकर परिक्रमा जुलूस पुन: झारखंडी मंदिर पहुंचेगा। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सप्तकोसी नगर परिक्रमा का समापन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें