फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एमएलसी स्नातक-शिक्षक चुनाव, 54 केंद्रों पर 33,770 मतदाता करेंगे मतदान

बलिया। वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बलिया जिले के 54 मतदान केंद्रों पर 33,770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में स्नातक निर्वाचन के 24 और शिक्षक निर्वाचन के 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम सदर तहसील से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 34 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक निर्वाचन में 28,859 और शिक्षक निर्वाचन में 4,911 मतदाता हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और डीडीओ आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें