बिरहा सम्राट परशुराम यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि परशुराम बिरहा के पितामह थे। उनकी प्रतिमा का अनावरण कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। एसआईआर के विरुद्ध बिहार से जो आंधी चली है, बलिया से तूफान खड़ा होगा। क्योंकि बागी बलिया क्रांतिकारियों की सरजमीं है।