यूपी के बहराइच में घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे किसान को मंगलवार तड़के बाघ खींच ले गया। सुबह करीब 6.00 बजे घर से करीब 700 मीटर दूर गन्ने के खेत में उनका अधखाया शव मिला। बाघ ने किसान के जांघ के नीचे से दोनों पैर और पेट का हिस्सा खा लिया था। चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर पंजों के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बाघ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।