बहराइच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की करतूत की वजह से एक महिला अस्पताल के गेट पर बच्चे को जन्म देने पर मजबूर हो गई। लेकिन इससे भी बुरा तब हुआ जब जन्म लेते ही फर्श पर गिरने से नवजात की मौत हो गई। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल में डिलीवरी के लिए अवैध वसूली की मांग की गई थी जिसे पूरी न कर पाने पर गर्भवती को बाहर निकाल दिया गया था।